फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के पानी की निकासी बाधित, फसलें हुई बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। सिनौली गांव में तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण तालाब का पानी खेतों में भर रहा है और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों ने प्रशासन से तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के किसान ओम दत्त शर्मा, सुधीर कुमार, सीताराम शर्मा, प्रभाष शर्मा का कहना है कि तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि ब्राह्मण पट्टी के तालाब पर भी चारों तरफ अतिक्रमण हो गया है। वर्षों से साफ-सफाई न होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। इससे तालाब का पानी घरों के साथ साथ खेतों की फसल बर्बाद कर देता है। बारिश के दिनों में तो घरों में कई फुट पानी जमा हो जाता है। बीमारी फैलने का भी डर लगा रहता है। गंदगी के कारण जीना मुहाल हो जाता है। ग्राम प्रधान पति योगेंद्र मान का कहना है कि पानी की निकासी का प्रबंध कराने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें