फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका होने से स्कूल व घरों में अंधेरा पसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल के लिए भी तरस रहे हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के समीप रखा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका है। इससे कस्बे के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, ज्ञान शिखा पब्लिक स्कूल और दर्जनों घरों में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शुक्रवार को स्कूली बच्चों व अध्यापकों ने निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ट्रक में लदे गन्ने विद्युत तारों में उलझकर ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे इंटर कॉलेज व ज्ञान शिखा पब्लिक स्कूल के करीब 1500 बच्चे पढ़ते हैं। ट्रांसफार्मर फुंका होने से स्कूलों के बच्चों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर विनोद कुमार, मनोज कुमार, सुशील कुमार, हरेंद्र एवं मोहित, अर्जुन, सावन, आकाश, दीपांशु, मानसी, सोनिया, सना, काजल, रितिका, नीलम, स्वाति आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे। एसडीओ रजत गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें