फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर बाहर लगाने के विरोध में ग्रामीणों की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कस्बे में विद्युत मीटर घर के बाहर लगाने एवं विद्युतकर्मियों द्वारा अभद्रता करने के विरोध में उपभोक्ताओं की पंचायत हुई। इसमें विद्युत मीटर घर के बाहर नहीं लगने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी भोजान में चौपाल पर शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ताओं की पंचायत हुई। इसमें उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम कर्मियों को भेजकर घरेलू विद्युत कनेक्शन पर जो मीटर घरों के अंदर लगे हैं उन्हें बाहर लगाया जा रहा है। इस दौरान विरोध करने पर उनसे अभद्रता की जा रही है। उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात समस्या का समाधान कराने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता धारा सिंह ने की तथा संचालन पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार ने किया। यहां पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, हरेंद्र पंवार, सुरेश, पप्पू, मनोज खोड़, अमरपाल, अब्बास चौधरी, ओमप्रकाश, मांगेराम, कृष्णपाल, सुखपाल आदि मौजूद रहे। वहीं, एसडीओ बड़ौत रजत गुप्ता का कहना है कि शासन के आदेशानुसार मीटर घर से बाहर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें