फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश लगातार होने से बढ़ी ठंड, गेहूं के लिए फायदेमंद

विज्ञापन
बागपत कोर्ट रोड पर रिमझिम बारिश के बीच के गुजरती युवतियां - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/ चांदीनगर/बालैनी। यहां शुक्रवार रात में शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जारी रही। यहां 37.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया तथा सर्दी बढ़ गई। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जहां गेहूं की फसलों को फायदा हुआ, वहीं आलू व सब्जी की फसलों के खराब होने का डर है। इसके अतिरिक्त लोगों को बीमारी जकड़ सकती है।
विज्ञापन

यहां पिछले कई दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे तो कई बार बूंदाबांदी हो रही थी। शुक्रवार रात को तेज बारिश शुरू हो गई और यहां बारिश शनिवार दोपहर तक होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई और यहां अधिकतर तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले और सर्दी से बचाव करते दिखाई दिए। बारिश से नेशनल हाईवे पर सिसाना में जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी और वहां काफी धीमी गति से वाहनों को निकाला गया। इसके अतिरिक्त बागपत व बड़ौत समेत अन्य कई जगह जलभराव से लोग परेशान रहे।
बारिश का फसलों पर मिलाजुला असर
गेहूं के लिए बारिश को फायदेमंद बताया जा रहा है। क्योंकि किसानों को अब एक सिंचाई नहीं करनी होगी। इसके अतिरिक्त बारिश की बूंदें पौधे पर सीधे पड़ती हैं। इससे फसल को काफी फायदा होगा। वहीं, रटौल के किसान साबिर, नीटू चौधरी व सिंगोली तगा के मणिराम, सतीश का कहना है कि आलू की फसल में नुकसान होने का डर है। खेतों में पानी लगने से फसल सड़ने व रोग लगने की आशंका बन गई है। बालैनी के किसान राजवीर, अजय व सैड़भर गांव के देवेंद्र, अमित और हरियाखेड़ा के गौरव, विपिन का कहना है कि खीरा समेत अन्य सब्जियों के खराब होने का डर है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

ज्यादातर फसलों को हो सकता है नुकसान
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिन किसानों ने 25 दिसंबर तक गेहूं की बुवाई कर दी है। उसे बारिश नुकसान नही पहुंचेगा। दलहन वाली फसलें जैसे चना, मसूर आदि को बारिश से नुकसान होगा। यदि आलू और सरसों की फसल में बारिश का पानी अधिक समय तक रहेगा तो इन फसलों को नुकसान पहुंचेगा। यदि कई दिन तक बारिश का मौसम रहेगा तो सरसों में फंगस लग जाएगा। राजकीय बीज भंडार के एडीओ कृषि रक्षा नरेश कुमार ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, जबकि आलू में झुलसा रोग जोर पकड़ लेगा। बारिश से हरी सब्जियों को भी नुकसान होने की आशंका है।

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर बारिश के बीच गुजरता व्यक्ति- फोटो : BAGHPAT

हे प्रभु ये क्या हो गया: सिंगोली तगा गांव में बारिश से जलमग्न हुई आलू की फसल दिखाता किसान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें