फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के डब्ल्यूडब्ल्यूई में कविता दिखाएगी दम

Thu, 06 Apr 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। यदि सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द ही खली एकेडमी की रेसलर और बिजवाड़ा गांव की बहू लेडी खली कविता दलाल डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश की पहली महिला रेसलर बनकर देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन


कविता दलाल हरियाणा के जुलना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12 तक पढ़ी है। 2004 में कविता ने लखनऊ मेें रेसलिंग की ट्रेनिंग शुरू की। इस दौरान कविता ने पढ़ाई भी जारी रखी।  ाल 2005 में बीए पूरी की। वर्ष 2008 में कविता ने बतौर कांस्टेबल के पद पर एसएसबी में ज्वाइन की। वर्ष 2009 मेें कविता ने बिजवाड़ा के गौरव पहलवान के साथ शादी की। इसके बाद भी कविता का रेसलिंग जारी रही।  

देश-दुनिया की कई महिला पहलवानों को टक्कर दे चुकी कविता दलाल ने कुछ माह पहले कांटीनेंटल रिसलिंग एंटरटेंमेंट सीडब्ल्यूई की रिंग में नेशनल रेसलर बुलबुल को भी शिकस्त दी। कविता के पति गौरव पहलवान ने बताया  कविता उर्फ हार्ड केडी समेत आठ रेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई की ओर से दुबई में होने वाले वर्ल्ड लेवल कंपीटीशन के लिए चुने गए हैं।   इनमें शैंकी सिंह, सुखी सिंह, सैम समेत सांगवान, दिनेश, लक्ष्मीकांत, पंकज शामिल हैं। दुबई में प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कविता वेटलिफ्टिंग में इंटरनेशनल और नेशनल चैंपियन रही और फरवरी 2016 मेें साउथ एशियन गेम्स चैंपियन रही। कविता के चयन होने पर ससुराल यानी बिजवाड़ा मेें परिजन ससुर बिजेंद्र सिंह तोमर, सास उमा रानी, जेठ राजीव तोमर, ननद भारती, कविता का बेटा अभिजीत तोमर, ताऊ सीताराम, बलबीर सिंह, मास्टर जितेंद्र, ग्राम प्रधान अरविंद तोमर, अनुज तोमर, राजीव तोमर, मनोज, मोहन, मास्टर निर्भय सिंह में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने कविता के प्रतियोगिता जीतने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें