बिनौली। बिजवाड़ा गांव में शराब के नशे में होमगार्ड बुधवार की रात्रि में उधम मचाया। सूचना पर पकड़ने पहुंची पुलिस को भी उसने खूब छकाया, काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस उसे पकड़ पाई और थाने लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी बिजवाड़ा होमगार्ड है और दोघट थाना क्षेत्र में ड्यूटी दे रहा है। बुधवार की रात्रि में उसने शराब के नशे में ग्रामीणों को गाली गलौच कर जमकर उधम मचाया, सूचना पर पकड़ने पहुंची को भी उसने जंगलों में भाग भाग कर खूब छकाया और छिप कर बैठ गया। पुलिस के वापस आने पर उसने फिर से उत्पात मचाना शुरू किया। ग्रामीणों द्वारा यह सूचना एसपी बागपत को दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे ओर उत्पात मचा रहे होमगार्ड को घेर कर पकड़ थाने लाकर उसका सीएचसी बिनौली में मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि होमगार्ड सुमित का शांति भंग करने में चालान किया।