फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में चालक ने दौड़ा दी स्कूल बस  

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
स्कूल बस। - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के कोताना रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस के चालक ने शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में तहसील गेट के पास वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार दर्जनों बच्चे बाल-बाल बचे। हंगामा होता देख चालक बस को लेकर फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोताना रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस का चालक शुक्रवार की दोपहर स्कूल से दर्जनों बच्चों को बैठाकर बड़ौली गांव के लिए चला था। लोगों के अनुसार बस चालक शराब के नशे में थे। तहसील गेट के पास पहुंचते ही उसने वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे राहगीर मामूली रूप से चोटिल हो गए। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बस चालक बच्चों सहित बस को लेकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। गनीमत रही कि उसके बाद कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना पर स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। फिलहाल अभी तक इस मामले मेें कोई तहरीर नहीं आई है। इसको लेकर अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें