-जिला कार्यालय पर सांसद के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तीन राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत पर रविवार को जिला कार्यालय पर सांसद डा. सत्यपाल सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सांसद डा. सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां सांसद डॉ़ सत्यपाल सिंह ने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सुधारस चौहान, सांसद प्रतिनिधि बड़ौत सुभाष बैरागी, अनिल चौहान, जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल प्रभारी डॉ़ विनय त्यागी, सुन्दर धामा, प्रभात गुर्जर मौजूद रहे।