फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया, मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मलिक और संस्था के अध्यक्ष पद्मसेन जैन ने संयुक्त से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके उपरांत अतिथियों को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और अतिथियों के सत्कार में स्वागत गीत और नाटक प्रस्तुत किए। वहीं छात्र-छात्राओं ने एकल, सामूहिक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने बालिका सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अनिता जैन ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कॉलेज की मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंद्रपाल वर्मा, नवीन गुप्ता, अशोक जैन, अरविंद जैन, विनोद जैन, आशीष जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें