फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी की दवाओं के क्रय विक्रय अभिनेख नहीं दिखा पाए मेडिकल स्टोर संचालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव में शनिवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। स्टोर संचालक न तो दवाईयां की ब्रिकी संबंधित रिकार्ड दिखा पाए और न ही टीबी की दवाईयां के क्रय-विक्रय अभिलेख। इस पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कई नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला मेें जांच के लिए भिजवाए।
ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि बावली गांव स्थित दुर्गा मेडिकल स्टोर संचालक दस दवाइयों के क्रय बिल मौके पर नहीं दिखा पाए। यहां से दो संदिग्ध दवाई (एक एंटीबायोटिक और एक अन्य दर्द निवारक) का नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद जनता मेडिकल स्टोर छापा मारा। उन्होंने भंडारित 12 दवाइयों में से तीन दवाई (एक एसिडिटी कम करने वाली, एक पशुओं की एंटीबायोटिक एवं एक अन्य दर्द निवारक दवाई) के नमूने संग्रहित किए। साथ ही क्रय-विक्रय बिल तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया दोनों मेडिकल स्टोरों पर टीबी की दवाओं के क्रय विक्रय अभिलेख एवं उनके रजिस्टर में एंट्री नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने दवाओं के क्रय विक्रय अभिलेखों को सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने तक के लिए दोनों मेडिकल स्टोर को इन औषधि की बिक्री पर तत्काल रोक के निर्देश दिए। बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें