अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रविवार को पाइप पाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने नगर पंचायत से पेयजल व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
कस्बा निवासी मुकेश रुहेला, विजय मानव ने बताया कि रविवार की सुबह नगर पंचायत द्वारा के जाने वाली पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिकों को हैंड पंपों से पानी की व्यवस्था करने के लिए विवश होना पड़ा। नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बे में पाइप लाइन का पाइप फट गया था, जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हुई । पाइप लाइन को ठीक कराया जा रहा है, शीघ्र ही आपूर्ति सुचारु की जाएगी। संवाद