चांदीनगर। क्षेत्र में कई दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से गोठरा गांव में एक मकान का छज्जा व जीना गिरने से मलबे में दबकर हजारों रुपये का सामन नष्ट हो गया। मलबे के नीचे दबकर युवक चोटिल हो गया। पुष्पेंद्र पुत्र नत्थू शनिवार रात घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे बारिश में उसके मकान का छज्जा व जीना भरभराकर गिर गया। इसमें पुष्पेंद्र चोटिल हो गया। उसने बताया कि हादसे में कई हजार रुपये कीमत का सामान खराब हो गया है। संवाद