बड़ौत (बागपत)। क्रिसमस त्योहार की पूर्व संध्या पर लोगों ने देर शाम तक दुकानों में जमकर खरीददारी की। युवक-युवतियां और बच्चे दिनभर बाजार में गिफ्ट आइटम खरीदने मेें व्यस्त दिखाई दिए।
बुधवार को नगर व देहात क्षेत्र में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं उसके पहले ही क्रिसमस के लिए कई दिनों पहले ही बाजार में गिफ्ट आइटम सज गए । घरों की सजावट से लेकर लोगों की गिफ्ट करने के लिए खरीददारी में शुरू हो चुकी है। पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोग काफी उत्साहित दिखे। वहीं चर्च और स्कूलों के साथ ही घरों में क्रिसमस मनाने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। स्कूलों और गिफ्ट की दुकानों में क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। गांधी रोड पर स्थित गिफ्ट की दुकान के संचालन कमल जैन ने बताया कि गिफ्ट गैलरियों में कार्ड से लेकर लाइट ट्री बच्चों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन गए हैं। बहुत से लोग उपहार खरीद रहे हैं। सांता ड्रेस, सांता टोपी, सांता पेन, सांता चश्मा, फैंसी हैंगग, स्टार्स, ट्री, स्टीकर, हेयर बैंड आदि सामान की लोगों ने जमकर खरीददारी की। देर शाम तक नगर में लोग खरीददारी मेें जुटे रहे।