फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दी ग्राम पंचायत सदस्य को दी प्रधान पद की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बिहारीपुर गांव के प्रधान दिसंबर माह से जेल में बंद है। इसससे गांव के विकास कार्य अटक गए है। गांव में विकास कार्य कराने के लिए डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बुधवार को ग्राम पंचायत सदस्य अनुज कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि बिहारीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान देवप्रिय एक मुकदमे में दिसंबर 2021 से जेल में बंद है। ग्राम प्रधान के जेल में जाने से ग्राम पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो गए है। पांच माह से गांव में विकास कार्य नहीं हो पाए है। डीएम के आदेश पर पंचायतीराज अधिनियम, 1947 की धारा-12 के तहत पंचायत सदस्य अनुज कुमार पुत्र रामबीर सिंह को प्रधान पद पर नामित किया। अग्रिम आदेशों तक अनुज कुमार प्रधान पद के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
25 दिसंबर को पंकज निवासी लखनौती, सहारनपुर तमंचे के साथ ग्राम प्रधान देवप्रिय के घर पहुंचा था। शक के आधार पर लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व नशे की गोलियां मिली थी। पंकज की दिल्ली के अस्पताल में 26 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पंकज के पिता रामपाल ने प्रधान देवप्रिय व अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रधान देव प्रिय को 28 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें