फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने पर तीन बच्चों को पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जातिसूचक शब्दों से गालियां देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में पेड़ से आम तोड़ने पर अनुसूचित जाति के तीन बच्चों को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है िक जातिसूचक गालियां भी दी गई। पीड़ित बच्चों की मां ने कोतवाली में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की विधवा महिला नीतू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे प्रिंस, विशु व क्रिस बृहस्पतिवार को खेल रहे थे। तभी गांव के ही कुछ युवकों ने उसके तीनों बच्चों को पकड़ लिया और आम तोड़ने का आरोप लगाकर पेड़ से बांधकर पिटाई की। तीनों बच्चों के नाजुक अंग और गर्दन पर भी वार किए गए। बच्चे घर पहुंचे तो पिटाई के कारण बेहोश हो गए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि जांच के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें