फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए घर-घर चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए घर-घर अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले में एमएनसीयू शुरू करने पर विभाग के अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में आठ निजी और सात सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उपचार दिया जा रहा है। डीएम ने 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा, 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस को मरीजों को ड्रॉप व पिकअप करने में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत आशाओं का समय से भुगतान कराने और कन्या सुमंगला योजना के लिए नवजात कन्याओं का पंजीकरण समय से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कराने और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर, डॉ. अतुल बंसल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें