फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिशाप को मात दे हौंसले की उड़ान भर रहा मूक बधिर गौरीशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिशाप को मात दे हौसले की उड़ान भर रहा मूक बधिर गौरीशंकर
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
गौरीशंकर को भगवान ने जुबां तो नहीं दी, लेकिन उसके मुक्के मेें ऐसी ताकत दी है, जिससे वह अच्छे-अच्छे को धूल चटा देता है। इसी हुनर से वह अब तक नेशनल प्रतियोगिता मेें ढेरों स्वर्ण पदक जीत चुका है। आलम यह है कि फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ भी गौरीशंकर के मुक्के के दीवाने हैं। हाल ही मेें दिल्ली मेें हुई एमएमए दिल्ली नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में गौरीशंकर ने स्वर्ण पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में चीफ गेस्ट बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ रहे। लेकिन इतनी प्रतिभा होने के बावजूद न तो प्रशासनिक स्तर पर उसे मदद मिली है और न ही शासन स्तर से। इन सबके बावजूद उसने हार नहीं मानी। अब गौरीशंकर क्षेत्र के लड़के लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा है। उसे आत्मरक्षा के गुर सीखकर युवाओं ने भी क्षेत्र का नाम रोशन शुरू कर दिया है।
बड़ौत निवासी गौरीशंकर पुत्र ब्रजपाल न तो बोल सकता है और न ही सुन सकता है। फोन पर मैसेज के माध्यम से लोगों की बातों का जवाब देता है। कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि वर्ष 2008 में उसने राज बाक्सिंग क्लब बड़ौत से बाक्सिंग सीखानी शुरू की। वर्तमान समय में गौरीशंकर के मुक्के ने दिल्ली से लेकर नेपाल, कर्नाटक तक धूम मचा दी है। वह कई नेशनल, राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक सहित अन्य कई पदक जीत चुका है। गौरीशंकर के पदक जीतने पर प्रशासनिक स्तर पर उसे आर्थिक मदद दिलाने के लिए घोषणाएं होती, लेकिन सभी घोषणाएं भी हवाई साबित हुई। गौरीशंकर के बडे़ भाई विक्की व आशु उपाध्याय ने बताया कि सैकड़ों बार आर्थिक मदद लेने को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटे, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद गौरीशंकर ने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन्होंने क्षेत्र के बालक और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की ठान ली है। गौरीशंकर से गुर सीखने के बाद सुमित तोमर निवासी बड़ौली, नितिन तोमर निवासी बड़ौत, संदीप निवासी लुहारी, राहुल निवासी खड़खड़ी शामिल हैं। सभी ने दिल्ली में वर्ष 2017 में हुई किक बाक्सिंग में रजत से लेकर स्वर्ण पदक जीते। गौरीशंकर से प्रशिक्षण ले रही अनुसुइया वर्ष 2016 में उत्तराखंड में हुई नेशनल वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक, 2017 में नेपाल में हुई वुशु चैंपियनशिप में रजत व वर्ष 2018 में उत्तराखंड में हुई किक बाक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
गौरीशंकर की उपलब्धियां
प्रतियोगिता वर्ष पदक जगह
चौथा नेशनल किक बाक्सिंग 2010 रजत हरियाणा
12वां नेशनल ताइक्वाडो चैंपियनशिप 2011 स्वर्ण दिल्ली
दूसरी नेशनल ओ-स्पोर्ट चैंपियनशिप 2011 स्वर्ण कर्नाटक
छठा नेपाल सोतोकोन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2012 कांस्य नेपाल
21वां नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2013 स्वर्ण हरियाणा
तीसरा नेशनल थाई किक बाक्सिंग 2014 स्वर्ण मेरठ
दूसरा नेशनल थाई किक बाक्सिंग 2014 स्वर्ण उत्तराखंड
15वां किक बाक्सिंग चैंपियनशिप 2015 स्वर्ण दिल्ली
प्रथम थाई किक बाक्सिंग चैंपियनशिप 2016 स्वर्ण गाजियाबाद
12वीं नेपाल सोतोकोन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2018 स्वर्ण नेपाल
दूसरी किक बाक्सिंग चैंपियनशिप 2018 स्वर्ण जम्मू
डब्ल्यूएकेओ किक बाक्सिंग 2019 स्वर्ण दिल्ली
एमएमए किक बाक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप 2019 स्वर्ण दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें