फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करने से कम हो जाता है दिल की बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से 14 जून को अमीनगर सराय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए रविवार को क्लब के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा निवासी समाजसेवी मुकेश रुहेला, विजय मानव, चौधरी पवन ठेकेदार ने नागरिकों से शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने के बाद 24 घंटे में शरीर में उतना ही रक्त बन जाता है। रक्तदान की एक सुरक्षित प्रक्रिया होती है। रक्तदान करने से हार्टअटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने लोगों से शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कस्बा अमीनगर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें