फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुत्ते ने छात्रा को किया घायल, 15 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा

Sat, 04 May 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से कमरे पर जाते समय पश्चिम बंगाल की रहने वाली छात्रा पर कुत्ते ने किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन



बड़ौत। पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी छात्रा प्रीति लता नगर की आजाद नगर कालोनी में किराए पर रहती है। वह जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की छात्रा है। 16 अप्रैल को जिस समय छात्रा पढ़ाई पूरी कर कॉलेज से अपने कमरे पर जा रही थी तो जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने जानलेवा हमला कर छात्रा को काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार यह कुत्ता पहले भी कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। यह नस्ल प्रतिबंध है, फिर भी घर पर अवैध रूप से इस नस्ल के कुत्ते का पालन किया जा रहा है। इस मामले में छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर कॉलेज के बाहर एक प्रतिष्ठान पर छात्रों की बैठक में पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाएं गए थे, हालांकि अब 15 दिन बीत जाने के बाद कुत्ता मालिक दैविक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें