फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिकित्सक की पत्नी ने किया जान देने का प्रयास

Sat, 04 May 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एक कालोनी में रहने वाले निजी चिकित्सक की पत्नी ने घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

एक कालोनी में रहने वाली महिला ने मार्च माह में सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल की थी। जिसमें महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी निजी चिकित्सक से होने के बाद दो बच्चे भी हुए। आरोप लगाया कि पति की पहली पत्नी झूठे आरोप लगाकर उसकी शिकायत करती रहती है। महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाए। हालांकि इसके बाद महिला ने दूसरा वीडियो जारी किया था, जिसमें पहली वीडियो में लगाए गए आरोपों का खंडन किया था। अब बृहस्पतिवार रात महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें