फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रटौल में आवारा कुत्ते का आतंक, 25 से ज्यादा लोगो को काटकर किया घायल

Mon, 01 Apr 2024 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में आवारा कुत्तों ने लोगों को परेशान कर दिया है। रटौल थानाक्षेत्र में आवारा कुत्ते ने अब तक 25 से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल में आवारा कुत्ते का आतंक फैला हुआ है। कुत्ते ने महिलाओं बच्चों सहित 25 से ज्यादा लोगो को काटकर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए रटौल पीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रटौल में पिछले काफी समय से कुत्तों का आतंक बरकरार है। रटौल के जुडडी मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहे बच्चों और रास्तें से गुजर रही महिलाओं और पुरूषों पर एक आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। 

कुत्ते के काटने से सतीश पुत्र राजबीर, नसरीन पत्नी फारूख, आलीशान पुत्र सलीम, रिहान पुत्र शकील, वाशु पुत्र लोकेश, जिया पुत्री मेहरबान, इब्राहिम, बुलबुल, अज्जू, लविश सहित 25 लोगो पर हमला बोल घायल कर दिया। हमला होने पर पीडितों के शोर मचानें पर कुत्ता वहा से भाग गया। सभी घायलों को रटौल पीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां डाॅ.  मीना, डाॅ. आशीष, प्रमेन्द्र, नीटू आदि ने घायलों को इन्जेक्शन दिलाया और दवाइयां दीं। कुत्ते के आतंक के चलते कस्बें मे भय का माहौल है। पाचं वर्ष पूर्व रटौल मे ही कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर लगभग 100 भेड़ों की जान ले ली थी। इसके अलावा दस वर्ष पूर्व एक बच्चे को भी नोच नोच कर मार डाला था। कुत्ते के आतंक के चलते लोगो ने बच्चों को घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें