बागपत। विकास भवन के सभागार में लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिये। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करने और मतदान केंद्रों के आसपास पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा सेक्टर मजिस्ट्रेट की जितनी अच्छी तैयारी होगी। उसका परिणाम भी अच्छा होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट को पीठासीन मतदान अधिकारी के दायित्वों का पता होना जरूरी है। उन्होंने मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके अलावा एसडीएम पंकज वर्मा ने कार्मिकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
वहीं विकास भवन के सभागार में सोमवार को मास्टर ट्रेनरों काे प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें जिलेभर के 33 मास्टर ट्रेनरों को विकास भवन बुलाया गया है।