फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर मिले चिकित्सक व स्टाफ नर्स, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने किया छपरौली सीएचसी का निरीक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बुधवार को छपरौली सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने दोनों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकमल सिंह को सीएचसी में एक्स-रे मशीन लगवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण में आयुर्वेदिक चिकित्सक अरुण कुमार व स्टाफ नर्स गीता अनुपस्थित मिलीं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अरुण कुमार रात्रि ड्यूटी पर थे और स्टाफ नर्स का बच्चा बीमार होने के कारण वह छुट्टी पर चल रही है। अनुपस्थित मिले चिकित्सक व स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक को स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन लगवाने के निर्देश दिए। सीएचसी पर साफ-सफाई नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएचसी के अधीक्षकों को स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करने और अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। निर्देशों का अनुपालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें