फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद की बैठक में घोषणा पत्र निर्माण समिति के सदस्य ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव व घोषणा पत्र निर्माण समिति के सदस्य सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि 2022 विधान सभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बागपत रालोद की जन्मस्थली है। बागपत को किसानों की राजधानी कहा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह बागपत की मजबूत धरती से खडे़ होकर प्रधानमंत्री बने और जमींदारी का खात्मा, चकबंदी, किसानों के कर्ज माफी, केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना कराई। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अजीत सिंह ने प्रदेश में गन्ना मिलों की स्थापना, नई उद्योग नीति और नहरों में पानी लाने, क्रेडिट कार्ड से ब्याज कम करना, नया भूमि अधिग्रहण बिल लोकसभा में पास कराए। अब रालोद की कमान जयंत चौधरी पर है। जयंत चौधरी 2022 विधान सभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रहे है। वह घोषणा पत्र में जनभागीदारी करना चाहते है। उन्होंने घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगें है। इस मौके पर ओमबीर सिंह तोमर, ओमबीर सिंह ढाका, नीरज पंडित, रवि पंवार, कुंवरपाल हुड्डा, विक्रम सिंह, कृष्णपाल, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, अमित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें