फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए करें योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुुुभारंभ प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा, मोनिका चौहान, डॉ. मालती ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर मोनिका चौहान ने कपाल भारती, उज्जैनी, भुजंगासन, वज्रासन का अभ्यास कराया। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता हुई। इसमें योग से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछा गए। इसमें तनिष्का पंवार बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम, अलिसा बीएससी ने द्वितीय व आशिक चौधरी बीएससी ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम अधिकारी तृतीय इकाई डॉ. प्रशांत यादव ने स्वयंसेवकों को योग के प्रति प्रोत्साहित किया। वहीं, कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई डॉ. मालती ने स्वयंसेवकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार सिंह ने विचार रखे। अंत में जन गण मन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें