फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बागपत से सहारनपुर तक न चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को बागपत से सहारनपुर तक अभी चालू नहीं किया गया है। इसलिए इस पर वाहन नहीं दौड़ाए जाएं। एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ाने से हादसे होने पर एनएचएआई को यह एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। एनएचएआई के अधिकारियों ने साफ कहा है कि अभी केवल दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा तक ही इसको खोला गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के स्थल अभियंता अंकुर आनंद ने बताया कि दिल्ली से देहरादून तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा तक 32 किलोमीटर तक इसे ट्रायल के लिए खोला गया है और कॉरिडोर पर वाहन चल रहे हैं। बागपत के खेकड़ा से सहारनपुर तक इसको अभी चालू नहीं किया गया है। एक्सप्रेसवे पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इस मार्ग की लंबाई 120 किलोमीटर है और एक्सप्रेसवे पर कोई वाहन चालक न चले, इसके लिए इसको पत्थर लगाकर रोका गया है। इसका कार्य पूरा होने के बाद ट्रायल के लिए चालू किया जाएगा। इसलिए इस पर अभी वाहन नहीं चलाए जाएं, क्योंकि इस पर वाहन चलाने से हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि एक माह में एक्सप्रेसवे को चालू कर दिया जाएगा और इसके बाद वाहन यहां से देहरादून तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें