बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए शनिवार को डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने श्री यमुना इंटर कालेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक, प्रश्नपत्र की सुरक्षा और स्ट्रांग रूम देखा।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद से सभी जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने दो कॉलेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों को परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। प्रश्न पत्र के पैकेट चैक कर शासन की गाइडलाइन के आधार पर प्रश्न पत्र खोलने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान कोई भी अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक व तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को केंद्र पर कोई भी परेशानी होने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराने व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए।