फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, डीजे, एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, जेल प्रशासन में मचा हड़कम्प।

विज्ञापन
जिला कारागार मे निरीक्षण करते डीएम, जिला जज एवं एसपी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बागपत ने जिला जेल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का हाला जाना। साथ ही सीसीटीवी, बैरकों, अस्पताल वार्ड आदि की जांच कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उधर, शाम को डीआईजी जेल वीके शेखर ने मंगलवार शाम को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधीक्षक को आवश्यक हिदायतें दी।
जिलाधिकारी शकुंतला गौतम, जिला जज राम मनोहर नारायण मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव मंगलवार को अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया, जहां जिलाधिकारी ने पुरुष बैरक, अस्पताल बार्ड, सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम आदि का हाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी सुचारु रूप से चलते रहनी चाहिए। इससे बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने जेल प्रशासन को समय-समय पर बंदियों की तलाशी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिला कारागार में फिलहाल 804 बंदी हैं। जिलाधिकारी ने जमानत संबंधित जानकारी लेकर बंदियों के रहन-सहन व खानपान की जानकारी ली। साथ ही जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि जेल में साफ-सफाई नियमित रूप से रहनी चाहिए। बंदियों को मीनू के अनुसार खाना दिया जाए। बिना चेकिंग कराए कोई भी कारागार परिसर के अंदर नही आना चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, एसडीएम बागपत पुलकित गर्ग, एसडीम खेकड़ा राजपाल सिंह, जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें