फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जल शक्ति दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने बावली गांव में डीएम राजकमल यादव की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते जल बचाओ देश बचाओ की जल शपथ दिलाई। इसके अलावा सभी सरकारी और निजी कंपनी के कार्यालयों में सोमवार को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जल है तो कल है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने विवेक के अनुसार जल का उपयोग और सदुपयोग करने के लिए जागरूक किया। बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को जल साक्षरता का पाठ पढ़ाया जाएगा। जल साक्षरता में घरेलू जल संरक्षण, घर के बाहर जल संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को आरओ या एसी से निकले वेस्ट पानी का प्रयोग करने और जल संरक्षण के लिए बाथरूम में एक या दो बाल्टी पानी अतिरिक्त रखने के लिए कहा। वर्षा के पानी का सदुपयोग करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रेरित। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए पानी की बर्बादी रोकना होगा। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जल बचाओ देश बचाओ की जल शपथ दिलाई। इसमें जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, तहसीलदार बड़ौत, कृष्ण पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें