फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जिला संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को जिला संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपचार कराने के लिए आए मरीजों से उनका हाल जाना और उनके साथ चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। दवाईघर के कर्मचारियों से दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सकों को लोगों के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कक्ष, लैब, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को समय से अपने-अपने कक्ष में बैठ कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल में आए लोगों से उनके स्वास्थ्य व समय पर उपचार और दवाई मिलने के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल के दवाइघर में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।
केंद्र का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को जीजीआईसी बागपत का निरीक्षक कर परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक डॉ प्रीति शर्मा को नकलविहीन परीक्षा कराने और कोई भी परेशानी होने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रश्न पत्र लॉकर का निरीक्षण कर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें