फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना व पुलिस भर्ती के लिए युवाओं से डीएम ने की परिचर्चा

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में सेना भर्ती में युवाओं के लिए सुझाव रखते प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
युवाओं के उन्मुखीकरण के लिए यूथ फाउंडेशन के प्रवक्ता ने दिए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट लोकमंच में सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा की। युवाओं को उन्मुखीकरण एवं भर्ती प्रक्रिया के बारे में यूथ फाउंडेशन के प्रवक्ता जयवीर रावत ने टिप्स दिए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि बागपत खेल विकास अभियान की तर्ज पर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय सेना, पुलिस भर्ती व अन्य सशस्त्र बलों की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं से परिचर्चा की गई। यूथ फाउंडेशन के प्रवक्ता जयवीर रावत ने भर्ती प्रक्रिया के टिप्स बताए। परिचर्चा में मुख्य भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अनुभवशील व्यक्ति ने अपने विचार रखे। भर्ती से जुड़े मापदंड, दौड़, कूद व लिखित परीक्षा के के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के मॉकट्रायल कैंप में युवाओं के लिए उन्हीं के स्तर की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें