फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएम ने नहीं स्पष्ट किए नाम, आखिर किस पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को बासौली के स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान मिली थी खामियां
विज्ञापन

-जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए शासन को भेजा पत्र तो ग्राम्य विकास आयुक्त ने कहा नाम बताओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बासौली गांव में 6.15 करोड़ रुपये से बने स्टेडियम के निर्माण में खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने शासन को पत्र जरूर भेज दिया, लेकिन उसमें नाम स्पष्ट नहीं किए हैं। आखिर उन खामियों के लिए जिम्मेदार कौन है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने अब डीएम को वापस पत्र भेजा है। साथ ही कहा है कि उन जिम्मेदारों का नाम बताओ, तभी कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

बासौली गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन से बने स्टेडियम का 26 अगस्त 2023 को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया था। जहां डीएम को जगह-जगह झाड़ियां खड़ी मिली थीं। वहीं तरणताल का निर्माण भी अधूरा मिला। इसके अलावा स्टेडियम खंडहर में तब्दील मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताने के साथ ही स्टेडियम निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने शासन को निर्माण व पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने की बात कहते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी। उस रिपोर्ट में स्टेडियम में मिली खामियां भी लिखी गईं, लेकिन उन खामियों के लिए जिम्मेदार कौन है और किन पर कार्रवाई होनी चाहिए, यह मुख्य बात नहीं लिखी गई। इससे ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने वापस डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि उनकी रिपोर्ट में जिम्मेदारों के नाम ही नहीं हैं। ऐसे में किस अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए, पदनाम लिखकर दोबारा भेजे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें