ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम ह्दय शंकर तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय
- फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा में डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने जेल का मंगलवार को निरीक्षक किया। उन्होंने कारागार की व्यवस्था देखी। बंदियों ने अपनी समस्याएं बताईं।
कारागार में अफसरों ने बंदियों के रहने, खाने की व्यवस्था देखी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने खाने की जांच की। इस दौरान बंदियों ने अफसरों को अपनी समस्याए बताई। अफसरों ने उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। अफसरों ने जेल प्रशासन को सफाई रखने के अलावा अन्य जरूरी निर्देश दिए। एसपी अजय शंकर राय ने बताया जेल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है।
मिल रही धमकी, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
बागपत। काठा गांव के प्रॉपर्टी डीलर नीटू चौधरी की हुई हत्या के मामले में उसकी बहन मुनेश एसपी दफ्तर पर पहुंची। उसने कहा वारदात को तीन साल बीत गए, लेकिन अभी तक केस का एक आरोपी जसवीर फरार चल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी धमकी दे रहे हैं। इससे कोर्ट की गवाही प्रभावित हो रही है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा में लगे दो कांस्टेबलों में से एक को हटा लिया है। इससे वे काफी भयभीत है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विद्युत लाइन टूटने से ईख की फसल जली
बालैनी। सैदपुर निवासी किसान पीतम के खेत में विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। इससे उसकी पांच बीघा ईख की फसल जल गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।