फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू में डीजे कॉलेज के शूटर का जलवा, झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें काठमांडू में संपन्न हुई 13वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक झटकने वाले शूटर श्रवण कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डा वीरेंद्र सिंह, शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि काठमांडू में एक से 10 दिसंबर तक 13वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें कॉलेज के शूटर श्रवण कुमार ने प्रतिभाग किया था। श्रवण कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण, 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक व 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता शूटर को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. गोविन्द बाबू, डॉ. विजयपाल, डॉ. केएस सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. भारती के अलावा छात्र-छात्राओं में आकाश, फरहा, नेहा, शिवानी, पूजा, संदीप, सोनिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें