फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के लोक संकल्प पत्र जारी कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। रालोद का रविवार को लखनऊ में लोक संकल्प पत्र जारी किया गया। इस कार्यक्रम में जिले से सभी पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारी पहुंचे। इस लोक संकल्प पत्र के साथ ही रालोद नेता अब जनता के बीच में जाएंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने रविवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव के लिए लोक संकल्प पत्र जारी किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बागपत से पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख, मास्टर सुरेश राणा, राजू तोमर सिरसली, डॉ. साहब सिंह, सोमपाल राठी चेयरमैन, विश्वास चौधरी आदि लखनऊ पहुंचे। जहां नेताओं ने चौधरी जयंत सिंह से कहा कि वह इस लोक संकल्प पत्र को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मिलकर रालोद की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने की बात कही। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरी मेहनत के साथ जुटने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत से लखनऊ पहुंचे रालोद कार्यकर्ता
लखनऊ में रालोद के लोक संकल्प पत्र जारी करने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रालोद कार्यकर्ता बिजरौल रोड़ स्थित शाहमल एंक्लेव से शनिवार शाम को रवाना हुए जो लखनऊ में रविवार सुबह पहुंचे। संजीव मान ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखते है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, यशवंत सिंह, पप्पन राणा, दिनेश सूप, रामछैल पंवार, आनन्द छिल्लर, राजन राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें