बड़ौत। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर शासन गंभीर है। कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए भी दवाईयों की किट तैयार की गई है। सरकार ने बागपत को छह हजार किट भेजी हैं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों के लिए अधिक खतरनाक बताई जा रही है। इसे लेकर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जा रही हैं। राहत की बात यह है कि शासन ने बच्चों के लिए दवाईयों की किट भेज दी है। किट को घर-घर निगरानी समिति के जरिए पहुंचाया जाएगा। इतना हीं नहीं यह किट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बच्चों की उम्र के लिहाज से तय होगी दवाएं
- शून्य से एक साल, एक से पांच साल और पांच से 12 साल तक के बच्चों के लिए अलग-अलग किट तैयार की गई हैं। बच्चों की उम्र के लिहाज से दवाएं तय हैं। बताया कि 12 से 18 साल के लड़के, लड़कियों को वयस्क वाली किट ही दी जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर यह तैयारी की जा रही हैं। बता दे कि जनपद के छह ब्लाकों में अलग-अलग श्रेणी की एक-एक हजार किट भेजी गयी हैं।
ये बोले सीएमओ-----
इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि शासन द्वारा भेजी गई दवाईयों की किट प्राप्त हो गई है। तीसरी लहर से निपटने के पूरी तैयारी कर ली गई है।