फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना की तारीख बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह नवंबर को जिला न्यायालय की छुट्टी घोषित होने के कारण सात नवंबर को कराई जाएगी मतगणना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना का कार्यक्रम बदल दिया गया है। इसमें छह नवंबर की जगह सात नवंबर को मतगणना कराई जाएगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदों पर 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार त्यागी और सुभाष सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमितेश पूनिया और चांदवीर सिंह राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुनीत गुप्ता, सचिन कुमार, महामंत्री पद पर अजीत सिंह और मनोज कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना खान और सचिन कुमार आमने-सामने हैं। शुक्रवार को कचहरी परिसर में प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार किया। उधर, जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि चार नवंबर को मतदान और छह नवंबर को मतगणना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। छह नवंबर को जिला न्यायालय का अवकाश घोषित होने के कारण मतगणना सात नवंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें