फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर स्कूल में मालिकाना हक पर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
बडौत के जौहर स्कूल में चस्पा नोटिस का दृश्य - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
एक पक्ष ने खुद को मालिक बताते हुए स्कूल में चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने डीएम से शिकायत कर नोटिस चस्पा करने वाले पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड स्थित जौहर स्कूल में मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दो पक्ष आमने-सामने आ गए है। एक पक्ष ने खुद को संपत्ति का मालिक और निदेशक बताते हुए स्कूल पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें बिना सूचना दिए स्कूल में प्रवेश करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से ने डीएम से शिकायत कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए स्कूल पर नोटिस चस्पा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशांत तोमर और सौरभ तोमर पक्ष की ओर से स्कूल पर नोटिस चस्पा किया गया है। दोनों ने बताया कि यह संपत्ति और इमारत प्रशांत तोमर, सौरभ तोमर, मनीष जौहर व इंद्रजीत जौहर की विवादित संपत्ति है। यदि कोई प्रशांत तोमर, सौरभ तोमर को बिना सूचना दिए इसमें प्रवेश कर रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यदि कोई चोरी हुई है तो उसके लिए भी वह जिम्मेदार हो सकता है। एक जुलाई से जौहर स्कूल का संचालन प्रशांत तोमर करेंगे। उन्होंने खुद को स्कूल संपत्ति मालिक और स्कूल निदेशक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से रचना जौहर ने इस मामले में डीएम राजकमल यादव से शिकायत की। बताया कि कड़ी मेहनत व लग्न से स्कूल शिखर तक पहुंचाया है। मगर, प्रशांत तोमर व सौरभ तोमर नामक दो व्यक्ति स्कूल की छवि धूमिल करना चाहते है। लगातार मेरा मानसिक उत्पीड़न कर रहे है। उन्होंने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए नोटिस चस्पा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उनके कार्यालय में इस संबंध में शिकायत आई थी। यदि कोई ऐसा प्रकरण है तो जांच कराई जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें