फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेकड़ा सीएचसी में मिली अव्यवस्था, प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी

Thu, 30 Oct 2025 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। जिले के नोडल अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने खेकड़ा सीएचसी का निरीक्षण किया तो वहां अव्यवस्था मिली। स्ट्रेचर पर गंदी व पुरानी चादर मिली और दवाई भी खुली रखी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा और सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने खेकड़ा में काठा मार्ग स्थित सीएचसी में ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवाओं का स्टॉक देखा। मरीजों से बात कर उपचार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मशीनों पर धूल जमी मिली। व्हीलचेयर भी टूटी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ डाॅ. तीरथ लाल को व्यवस्थाओं में सुधार कराने के निर्देश दिए। मातृत्व सुरक्षा कक्ष, ओपीडी रजिस्टर, दवाई वितरण पर्चियों और अभिलेख की जांच की।
इसके अलावा वॉटर एटीएम खराब मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण मांगा। जवाब नहीं देने व व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं नगर पालिका की अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 98 गोवंश मिले। उन्होंने ईओ को गोवंशों की अच्छे से देखरेख कर उन्हें शुद्ध पेयजल और चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित रूप से पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम निकेत वर्मा, डिप्टी सीएमओ डाॅ. यशवीर सिंह, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में करें सुधार, नहीं तो होगी कार्रवाई
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों को लेकर बैठक हुई। प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग कमजोर रही है वे अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। यदि कार्य में सुधार नहीं होता तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त की और इसमें सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने छपरौली गोशाला के 50 मीटर सड़क के निर्माण करने के निर्देश दिए। निपुण भारत मिशन में आंकड़ों की असंगतियों पर चिंता व्यक्त की। निर्देश दिए कि 2023 के परीक्षा आकलन डेटा को पोर्टल पर अपलोड किया जाए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण स्टेडियम सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीण स्टेडियम पर ध्यान देने और सीएचसी का नगर पालिका के सहयोग से जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। खनन कार्यों में बिना अनुमति चल रही गाड़ियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान डीएम अस्मिता लाल, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें