फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी फायरिंग मामला: मां सविता बोलीं-कब अपराधी बन गया अरुण, भनक तक नहीं लगी

Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सोनीपत में हरियाणा, दिल्ली और यूपी एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में बागपत निवासी अरुण मारा गया। मां सविता बोलीं- बेटे के अपराधी बनने की भनक तक नहीं लगी। अरुण का नाम अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बाद सामने आया था।

विज्ञापन
दिशा के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश कैमरे में हुए कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में हुए एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में ढेर हुआ बागपत निवासी अरुण अपने परिजनों के लिए गहरा सदमा छोड़ गया। मूल रूप से बागपत जिले के शिकूपुर गांव का रहने वाला अरुण इन दिनों मयूर विहार में परिवार के साथ रह रहा था। 

विज्ञापन

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ में मारे गए रवींद्र और अरुण के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए। रवींद्र रोहतक का रहने वाला था, जबकि अरुण के घर पर मातम पसरा हुआ है। मां सविता देवी बेटे की याद में बार-बार बेसुध हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भनक तक नहीं लगी कि अरुण अपराध की राह पर निकल पड़ा है।

दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला - फोटो : वीडियो ग्रैब

सविता ने बताया कि आखिरी बार फोन पर हुई बातचीत में अरुण ने कहा था कि वह हरिद्वार जा रहा है। पिता राजेंद्र का कहना है कि बेटा बीमार चल रहा था और शुगर का इलाज करवा रहा था। उनका कहना है कि मोहल्ले में कोई भी अरुण को अपराधी नहीं कह सकता, क्योंकि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी फायरिंग केस में नया मोड़, फरार आरोपी विजय को लेकर दादी प्रकाशी का सनसनीखेज आरोप

विज्ञापन

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसियों ने भी यही बताया कि अरुण कुछ दिन पहले ही घर से निकला था। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को यूपी के बरेली के सिविल लाइन क्षेत्र में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद अरुण का नाम रवींद्र के साथ सामने आया।

इसके बाद यूपी पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अरुण ने 12वीं तक की पढ़ाई की थी और परिवार का गुजारा डेयरी से होता था। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें