फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेंशन व बीपीएल कार्ड नहीं बनने पर दिव्यांगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- समस्या का समाधान नहीं होने पर तहसील में धरना देने का लिया निर्णय
विज्ञापन

फोटो संख्या 2 संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिव्यांगों की सोमवार को तहसील में बैठक हुई, जहां पर दिव्यांग पेंशन, बीपीएल कार्ड नहीं बनने पर नाराजगी जताई। समस्या का समाधान नहीं होेने पर तहसील में धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दिव्यांगों को संबोधित करते हुए अमरपाल ने कहा कि बड़ौत ब्लॉक में सैकड़ों दिव्यांग ऐसे हैं, जिनकी न तो दिव्यांग पेंशन बनी हुई है और न बीपीएल कार्ड। इसको लेकर वह पिछले कई माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पेंशन नहीं बनने से उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई। जहां निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही दिव्यांगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह तहसील में धरना शुरू करेंगे। इस मौके पर सोमपाल, अब्बास, मुकेश, पवन, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें