फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काठा में चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। काठा गांव में सोमवार दोपहर घर में पशुओं के लिए चारा काट रहे किसान ओमप्रकाश (55) करंट लगने से झुलस गया। परिवार वाले जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी किसान ओमप्रकाश उगाही पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी और ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का गुजर बशर कर रहे थे। सोमवार दोपहर किसान ओमप्रकाश अपने घर में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे, तभी गंडासे में उतरे करंट की चपेट में आने से ओमप्रकाश झुलसकर जमीन पर गिर गए। वहां आए परिवार वाले किसान को उठाकर गाड़ी में जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें