बिनौली (बागपत)। नौ सौ मीटर कृषि भूमि कम करने से नाराज जिवाना गुलियान के किसान का अपने खेत पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसान हरेंद्र पुत्र भवंर सिंह ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर उसके पड़ोसी किसान से मिलकर पैमाइश में उसकी नौ सौ मीटर कृषि भूमि कम कर दी है। बुधवार को भी किसान की समस्या सुनने कोई भी अधिकारी नहीं पहुचा जिससे वह दुखी है। किसान ने चेतावनी दी कि जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता वह धरना प्रदर्शन जारी रखेगा।