फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में खुलेआम जलाई जा रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शासन-प्रशासन ने खुले में गंदगी डालने व अवशेषों को जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। मगर, बड़ौत तहसील परिसर में प्रतिदिन पॉलिथीन सहित कूड़ा करकट को इकट्ठा करके आग के हवाले कर दिया जाता है। शासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियों पर अधिकारी भी मौन है।
विज्ञापन

कूड़े का यह ढेर तहसील में आने वाले मुख्य रास्ते के किनारे पर ही लगाया जाता है। इस कूड़े के ढेर के समीप ही कैंटीन तथा अधिवक्ताओं के चेंबर भी मौजूद है। प्रतिदिन इस कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। घंटे तक इसमें आग सुलगती रहती है। इससे उठने वाले धुएं से आने जाने वाले सभी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिवक्ता व फरियादी इस संबंध में एसडीएम को शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन सफाई कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, जल्द ही इस पर अंकुश लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें