फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय भाटी मामला: सिविल लाइन इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ लाइन हाजिर, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने लिया एक्शन

Sat, 22 Aug 2026 01:15 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर मारपीट और सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ पर यातनाएं देने के आरोप लगाए। एडीजी के आदेश पर सहारनपुर डीआईजी ने जांच शरू कर दी है। देर रात अखिलेश गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया। 
विज्ञापन
अखिलेश गौड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर पिटाई के आरोप की जांच एडीजी भानु भास्कर ने डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह को सौंपी। एडीजी ने उन्हें घटनास्थल का मुआयना कर और सभी पक्षों से बात कर जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। डीआईजी सहारनपुर ने मेरठ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। देर रात नवागत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सिविल लाइन थाने के प्रभारी अखिलेश गौड़ को लाइनहाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

 

भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित कुमार ने एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाने के प्रभारी अखिलेश गौड़ पर पीटने और यातनाएं देने के आरोप लगाए। एडीजी ने बताया कि डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने जानकारी दी है कि बुधवार को एसएसपी मेरठ के कार्यालय में किसी बात पर विवाद हुआ था। वाद-विवाद के बाद बात बिगड़ गई। इसके बाद मारपीट के आरोप का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही इस मामले की जांच डीआईजी रेंज सहारनपुर को दे दी गई है। वह जल्द जांच रिपोर्ट देंगे। जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
 

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के बाद इस मामले में एडीजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एडीजी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे इस संबंध में बात की है। उन्हें भी जांच के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
 

डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे मेरठ एसएसपी ऑफिस
सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह लगभग साढ़े चार बजे एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लगभग एक घंटे जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायतकर्ताओं से बात की। डीआईजी देर शाम तक मामले की जांच-पड़ताल में लगे थे।
विज्ञापन

अविनाश पांडेय के स्थानांतरण के बाद लगे आरोप
दिग्विजय भाटी और मोहित कुमार बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। घटना भी उसी दिन की है। बृहस्पतिवार शाम अन्य आईपीएस अधिकारियों के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय का स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद मारपीट व यातना देने के आरोप का मामला सामने आया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी देखें...
दिग्विजय भाटी मामला: 'छत पे सोया था बहनोई'... गाने पर कराया डांस, बोले- सिर पर दुपट्टा तो रखो; फिर किया ये काम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें