फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता से बढ़ेगी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यालयों की बेवसाइट तैयार कर अपलोड किया जाएगा छात्रों का ब्यौरा
विज्ञापन

- नौवीं से 12वीं के प्रत्येक छात्र की ईमेल आईडी बनवाकर किया जाएगा प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। विद्यालयों की वेबसाइट तैयार कर उस पर छात्रों का ब्यौरा अपलोड किया जाएगा। वेबसाइट पर कोर्स, प्रतिदिन होने वाली गतिविधियां और विद्यालयों से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को वेबसाइट तैयार कर शत-प्रतिशत बच्चों की ई-मेल आईडी और अन्य जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक गतिविधियों को आधुनिक करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक पाठ्यक्रम की डिजिटल साक्षरता शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए जिले के 1971 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 52 वित्तविहीन विद्यालयों की की वेबसाइट तैयार कराई जाएगी। वेबसाइट तैयार होने पर विद्यालयों को कोर्स पूरा कराने में दिक्कत नहीं होगी। स्कूल बंद होने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी करके वेबसाइट तैयार करने और शैक्षणिक एवं स्कूल की गतिविधियों को अपलोड करने के निर्देश दिए है। उन्होंने नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की ईमेल आईडी बनाकर बच्चों को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए है। विद्यालय की वेबसाइट पर संचालित सभी विषयों की जानकारी तैयार करके अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें