फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज बंद हो जाएंगे डीजल वाले थ्री-व्हीलर, राहगीरों की बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में गांवों के मार्गों पर चल रहे एक हजार से अधिक डीजल वाले थ्री-व्हीलर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डीजल वाले थ्री-व्हीलरों के संचालन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। इससे जिले में चलने वाले एक हजार से अधिक थ्री-व्हीलर बंद हो जाएंगे और राहगीरों को गणतव्य तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जिला मुख्यालय से लेकर देहात की सड़कों पर एक हजार से अधिक डीजल वाले थ्री-व्हीलर दौड़ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर के जिलों में डीजल वाले थ्री-व्हीलरों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी। सवारियों के लिए इलेक्ट्रोनिक ई-रिक्शा के संचालन की अनुमति दी गई है। ऐसे में गांवों से मुख्यालय तक आने वाले थ्री-व्हीलर बंद होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ जाएगी। हजारों लोगों को गणतव्य तक जाने के लिए दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
सड़क पर चलते मिले थ्री-व्हीलर तो होंगे सीज
एक जनवरी 2026 तक डीजल से चलने वाले थ्री व्हीलरों पर रोक लगाई गई है। ऐसे में सड़क पर चलते मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम जिलेभर में अभियान भी चलाएगी।
विज्ञापन


वर्जन-प्रदूषण को देखते हुए डीजल वाले थ्री-व्हीलरों समेत अन्य वाहनों पर रोक लगाई गई है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। वाहन चालक भी नियमों का पालन करें। -राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें