फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत पुलिस के खिलाफ लखनऊ में धरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश की मौत में कार्रवाई न होने पर भगवा हिंद वाहिनी के पदाधिकारी लखनऊ पहुंचे
विज्ञापन

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के उप सचिव पर गोवंश को इंजेक्शन लगाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका परिषद की गोशाला में गोवंश की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस की ओर से जांच में आरोपी सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के उप सचिव विकास गुप्ता को क्लीनचिट देने के विरोध में भगवा हिंद वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना देने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन

भगवा हिंद वाहिनी के मीडिया प्रभारी प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका परिषद की बावली रोड पर गोशाला है। आठ मई को एक गोवंश बीमार हो गया था। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के उप सचिव विकास गुप्ता ने गोवंशी का उपचार करते हुए उसे इंजेक्शन लगा दिया था। नौ मई को गोवंश ने दम तोड़ दिया था। वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता ने फाउंडेशन के उप सचिव विकास गुप्ता के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इंजेक्शन लगाने की वीडियो भी वायरल हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वाहिनी के पदाधिकारियों ने 18 मई को चेतावनी देकर कहा था कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो 21 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया जाएगा। पुलिस ने 20 मई तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की। वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल मिश्रा ने तीन जून को चेतावनी दी थी कि छह जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसी को लेकर रविवार को वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता और कई कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता ने बताया कि उप सचिव पर लगा आरोप निराधार है। इंजेक्शन पशु चिकित्सक ने लगाया था।
विज्ञापन

जांच में फाउंडेशन के उप सचिव की कोई भूमिका नहीं निकली है, इसी कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। - युवराज सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें