फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई संघ का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी

Sat, 08 Oct 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिंचाई संघ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। 16 तक मांग पूरी नहीं हुई तो 17 अक्तूबर को लखनऊ में भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के नलकूप खंड पश्चिम बागपत के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि नलकूप प्रभारी, सींचपाल, नलकूप चालक सेवा नियमावली मंत्री मंडल को प्रेषित की जाए।

2008 में नियमित किए नलकूप चालक को पुरानी पेंशन दिलवाई जाए। 1900 ग्रेड पे के स्थान पर 2400 ग्रेड पे प्रदान कराए जाए। सिंचाई विभाग के सींचपाल, नलकूप चालकों की वर्कचार्ज सेवा जोड़ी जाए।
विज्ञापन


सींचपाल, नलकूप चालकों को बाइक भत्ता दिया जाए, नलकूप चालकों की भर्ती प्रक्रिया की जाए। संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि 16 तक कार्रवाई नहीं हुई तो 17 अक्तूबर को लखनऊ मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। सतीश कुमार, योगेश कुमार, शंभू दयाल, राजपल सिंह, सतवीर, रमश्ेाचंद, ओमपाल, प्रमोद राणा, जयभगवान यादव, लख्मीचंद  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें