फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया

Sat, 10 Sep 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे फार्मासिस्ट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मेसिस्टों ने सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। उन्होंने कहा जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल के फार्मेसिस्टों ने सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर मुकेश गिरि ने बताया शासनादेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है, जो नियम है, उन पर फार्मेसिस्टों की तैनाती नहीं हो रही है। इंडोर हेतु 50 बेड पर 25 घंटे स्टोर का संचालन होना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग का लाभ, 4600 ग्रेड पे को इग्नोर, उपकेंद्रों पर फार्मेसिस्ट के पद का सृजन, फार्मेसी एक्ट 1948 एवं ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 के अनुसार ड्यूटी संपादित, रिक्त पदों पर पदोन्नति, ट्रामा सेंटरों पर फार्मेसिस्ट के पद सृजित, 10 वर्ष की सेवा पर राजपत्रित घोषित किया जाए।
विज्ञापन


जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो 10 सितंबर को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 16 से 19 सितंबर तक दो घंटे कार्य बहिष्कार और 20 सितंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा । मुकेश गिरि, रमेश, ब्रिजेश, निधि, वरुण, संजय, अशोक, आशीष, मनोज, ओमबीर सिंह, दिनेश, आशीष, लोकेश, विपिन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें